लो बीपी में क्या खाएं क्या ना खाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 14:08

लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप) के लिए आहार – क्या खाएं और क्या न खाएं

हाई ब्लड प्रेशर की तरह ही लो ब्लड प्रेशर भी एक घातक और खतरनाक स्थिति है। इस स्थिति में आमतौर पर व्यक्ति का ब्लड प्रेशर सामान्य से 20 mmHg (मिलीमीटर ऑफ मरकरी) तक कम हो जाता है। वहीं, गंभीर अवस्था में यह आंकड़ा और भी नीचे हो सकता है। इस स्थिति से उबरने का सबसे उत्तम और आसान उपाय है, संतुलित और आवश्यक आहार (1)। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम मुख्य रूप से लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं और क्या नहीं, इस विषय पर बात करेंगे। वहीं, यहां लो ब्लड प्रेशर के लिए आहार चार्ट भी दिया जाएगा, जिसे इस समस्या से राहत पाने के लिए नियमित इस्तेमाल में लाया जा सकता है। लो ब्लड प्रेशर डाइट के बारे में विस्तार से जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप) के लिए आहार चार्ट
लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप) में क्या खाएं

लो ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हर व्यक्ति जानना चाहता है कि उसे इस स्थिति में क्या खाना चाहिए। यही वजह है कि यहां हम कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समस्या में उपयोगी साबित हो सकते हैं। तो आइए, लेख में आगे बढ़कर हम लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं, यह जानने का प्रयास करते हैं।
1. कॉफी

लो ब्लड प्रेशर की समस्या में काफी पीने की सलाह दी जा सकती है। ब्लड प्रेशर से संबंधित एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) के एक शोध से इस बात की वजह स्पष्ट होती है। शोध में जिक्र मिलता है कि कॉफी में कैफीन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है (1)। इस आधार पर माना जा सकता है कि लो बीपी डाइट में कॉफी के फायदे लाभकारी हो सकते हैं।
2. विटामिन बी-12

ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन (लो ब्लड प्रेशर का एक प्रकार) विटामिन बी-12 की कमी से होने वाली एक समस्या है, जो मुख्य रूप से बुजुर्गों को प्रभावित करती है। इस समस्या में अचानक खड़े होने या बैठने की स्थिति में ब्लड प्रेशर लो हो जाता है (2)। इस तथ्य के आधार पर यह कहा जा सकता है कि विटामिन बी-12 युक्त आहार का सेवन कर इस समस्या से राहत पाने में मदद मिल सकती है। बी-12 युक्त आहार में मुख्य रूप से सीरल्स, मीट, दूध, दही, अंडा और अन्य डेयरी उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें लो बीपी डायट में शामिल किया जा सकता है (3)।
3. नमक

इस बात से तो सभी परिचित हैं कि नमक का सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है (4)। यही कारण है कि विशेषज्ञ लो ब्लड प्रेशर की समस्या में नमक का अधिक प्रयोग करने की सलाह देते हैं (5)। हालांकि, नमक का जरूरत से अधिक सेवन करने के कई स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी हैं, इसलिए नमक का उपयोग करने से पूर्व इसकी ली जाने वाली मात्रा के विषय में डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए (4)।
4. नींबू का रस

लो ब्लड प्रेशर का एक मुख्य कारण डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी को माना जाता है (5)। ऐसी स्थिति में नींबू का उपयोग सहायक माना जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक पानी में नींबू को मिलाकर पीने से पानी के स्वाद में सुधार आता है। इस तरह से पानी के सेवन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है (6)। इतना ही नहीं, नींबू में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन को बनाने में भी मदद करते हैं (7)। इस तथ्यों को देखते हुए यह माना जा सकता है कि पानी की कमी के कारण होने वाली लो ब्लड प्रेशर की समस्या में नींबू पानी उपयोगी साबित हो सकता है।
5. तुलसी

लो ब्लड प्रेशर की समस्या में तुलसी की पत्तियों को भी उपयोगी माना जा सकता है। इस बात का जिक्र तुलसी से संबंधित एक शोध में स्पष्ट रूप से मिलता है। शोध में माना गया है कि तुलसी की पत्ती में पोटेशियम, मैग्नीशियम और पैंटोथेनिक एसिड पाया जाता है, जो लो ब्लड प्रेशर के मरीज के ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद कर सकता है (8)। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि लो ब्लड प्रेशर से जूझ रहे व्यक्ति के लिए तुलसी सहायक साबित हो सकती है।
6. मुलेठी

मुलेठी का सेवन करके भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इस बात का जिक्र मुलेठी से संबंधित एक शोध में मिलता है। शोध में माना गया है कि मुलेठी में ब्लड प्रेशर को बढ़ाने वाला प्रभाव पाया जाता है (9)। यही वजह है कि लो ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने में मुलेठी के फायदे सहायक माने जा सकते हैं।
7. चाय

लो ब्लड प्रेशर की समस्या में कॉफी के साथ ही चाय को भी उपयोगी माना जाता है। दरअसल, चाय में कैफीन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम कर सकता है (10)। इस आधार पर कहना गलत नहीं होगा कि लो बीपी डाइट में चाय के फायदे सहायक हो सकते हैं।
लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप) में क्या नहीं खाना चाहिए

हालांकि, इस बात का कोई सटीक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है कि किन खाद्य पदार्थों को लो ब्लड प्रेशर डाइट में नहीं शामिल करना चाहिए। इसके बावजूद कुछ चीजें हैं, जिन्हें लो ब्लड प्रेशर में न लेने की सलाह दी जाती है। लो ब्लड प्रेशर में न लिए जाने वाले खाद्य पदार्थ कुछ इस प्रकार हैं :

लो ब्लड प्रेशर वालों को प्रोसेस्ड और फ्रोजन (लंबे समय से सुरक्षित किए) खाद्य पदार्थ से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
अधिक मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
जंक फूड्स के सेवन से बचें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info